देहरादून। युवा सेवा दल और अपना परिवार सामाजिक संगठन द्वारा रविवार को नेशविला रोड स्थित कान्हा कॉम्प्लेक्स में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ‘रक्तदान-महादान’ के संदेश के साथ वक्ताओं ने बताया कि इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है और शरीर में नई ऊर्जा आती है। शिविर में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धसमाना, पूर्व महानगर अध्यक्ष कांग्रेस नेता लाल चंद शर्मा, शिवसेना के गौरव कुमार, थानाध्यक्ष अशोक राठौड़ और संजय गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहे। संरक्षक पुरषोत्तम भट्ट, कमल नागपाल, अनिल माटा, राकेश गुप्ता, सुनील माटा के मार्गदर्शन में आयोजन हुआ। आयोजक मंडल में विनीत नागपाल, कार्तिक बंसल, ऋषब माटा, संजीव मनोठिया, पुनीत चावला, एस.पी. डूबे, निशांत आहूजा, मुकुल बहल, शिवांश गुप्ता, नीलेश माटा, आदित्य नय्यर, परमजीत सिंह शामिल रहे। साथ ही अमीचंद सोनकर, देवेंद्र सैनी, मुकेश शर्मा, नवनीत सेठी, दीपक जेठी, रोशन राणा, अंकुर जैन, चन्नी वीर, राज रावत, अनुज शर्मा और मयंक रजवांशी ने शिविर में सक्रिय सहभागिता की।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

