Monday, April 20, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारसीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विजिलेंस टीम के छापे

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विजिलेंस टीम के छापे

हरिद्वार। सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों का संज्ञान लेकर बुधवार को विजिलेंस देहरादून, ऊर्जा निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, जिसके बाद तीनों के कनेक्शन काट दिए गए। तीनों आरोपी उपभोक्ताओं के खिलाफ ऊर्जा निगम ने मुकदमा दर्ज कराया है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर रवि कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बिजली चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सीएम हेल्पलाइन पर भी लोगों ने शिकायत दर्ज कराई हुई है। इसी के आधार पर संयुक्त टीम ने घरों से बिजली चोरी करते हुए तीन लोगों को पकड़ा। सभी के खिलाफ जुर्माना लगाया गया है। एसडीओ शिल्पी सैनी ने बताया कि चोरी रोकने के लिए छापेमारी लगातार जारी रहेगा। टीम में विद्युत सतर्कता दल से सहायक अभियंता धनंजय कुमार, रोबिन सिंह, ऊर्जा निगम के जेई अक्षय चौहान, लाइनमैन इमरान मलिक, धर्मेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments