Thursday, November 5, 2026
Homeउत्तराखंडऋषिकेशखोदी गई सड़कों का जल्द निर्माण किया जाए: अग्रवाल

खोदी गई सड़कों का जल्द निर्माण किया जाए: अग्रवाल

ऋषिकेश। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सीवरेज परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके वर्मा संग बैठक की। उन्होंने सीवर कार्यों में तेजी लाने और सीवर लाइन बिछ जाने देने वाले इलाकों में खोदी गई सड़कों का निर्माण जल्द करने के निर्देश दिए। बुधवार को बैराज कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सीवरेज परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके वर्मा से विधानसभा क्षेत्र में संचालित सीवरेज कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। एसके वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में सीवरेज के तीन पैकेजों में कार्य गतिमान है, जबकि एक पैकेज की टेंडर प्रक्रिया चल रही है तथा एक अन्य पैकेज शासन स्तर पर लंबित है।विधायक ने संचालित तीनों पैकेजों के अंतर्गत हो रहे कार्यों की क्षेत्रवार जानकारी लेते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां खोदी गई सड़कों का पुनर्निर्माण इसी माह के अंत तक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि देहरादून रोड, प्रगति विहार, मेन रोड, खदरी, बापू ग्राम, 20 बीघा सहित जिन-जिन क्षेत्रों में सीवरेज का कार्य पूरा हो चुका है, वहां सड़कों को शीघ्र पूर्व स्थिति में लाया जाए। कहा कि सीवरेज जैसी महत्वपूर्ण आधारभूत सुविधा का विकास आवश्यक है, लेकिन निर्माण कार्यों के चलते आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना चाहिए। सड़कों की खुदाई के बाद उन्हें लंबे समय तक क्षतिग्रस्त अवस्था में छोड़ना उचित नहीं है। इससे स्थानीय निवासियों, व्यापारियों एवं राहगीरों को आवागमन में असुविधा होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments