Wednesday, November 4, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनशिक्षक की गिरफ्तारी को स्कूल के बाहर धरने पर बैठी माँ

शिक्षक की गिरफ्तारी को स्कूल के बाहर धरने पर बैठी माँ

देहरादून। छात्रा से छेड़खानी के आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित छात्रा की मां सोमवार को स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ उसके पुराने कार्यस्थलों में भी जांच की मांग की। महिला ने चेताया कि आरोपी की गिरफ्तारी तक, विरोध जारी रहेगा। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक धरने पर बैठी महिला ने मंगलवार सुबह सात बजे से फिर धरने को चेताया। ये मामला एक निजी स्कूल का है, जहां 11वीं की छात्रा ने भौतिकी के शिक्षक पर तंग करने और अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगाया। पीड़िता और उसकी मां ने 15 अक्तूबर को स्कूल प्रबंधन को लिखित शिकायत दी थी। इस शिकायत में करीब 15 छात्रों के हस्ताक्षर भी शामिल बताए गए हैं।इसके बाद प्रिंसिपल ने आंतरिक जांच कराई थी। जांच के बाद आरोपी शिक्षक को नौकरी से हटा दिया गया था। इसके बाद बाल कल्याण समिति के हस्तक्षेप से यह मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी शिक्षक समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि महिला पुलिस अधिकारी जांच कर रही हैं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments