Tuesday, November 3, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविधायक पुण्डीर ने किया ग्रीन सिटी, बालाजी एनक्लेव व अन्य कई जगहों...

विधायक पुण्डीर ने किया ग्रीन सिटी, बालाजी एनक्लेव व अन्य कई जगहों पर ₹82.46 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास

देहरादून। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने ग्रीन सिटी, बालाजी एनक्लेव व अन्य जगहों में कुल ₹82.46 लाख की लागत से बनने वाले दो इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। इन निर्माण कार्यों के अंतर्गत कुल 1872 मीटर लंबे मार्गों का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

प्रथम निर्माण कार्य के अंतर्गत नहर मार्ग से श्री गणेश थापा के आवास की ओर जाने वाले मार्ग एवं भरतपुर जाने वाले मार्ग पर कुल 1310 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का निर्माण ₹54.94 लाख की लागत से किया जाएगा। वहीं, दूसरे निर्माण कार्य के अंतर्गत मुख्य मार्ग से श्रीमती ज्योति चौधरी के आवास तक 562 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का निर्माण ₹27.52 लाख की लागत से किया जाएगा।

इन सड़कों के निर्माण से ग्राम राजावाला के स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुगमता मिलेगी। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर होने से दैनिक आवागमन, स्थानीय गतिविधियों और जनसुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने के साथ ही ग्रामीणों की लंबे समय से अपेक्षित सड़क सुविधाओं में सुधार होगा।

इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और क्षेत्र में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। जनसमस्याओं के समाधान तथा क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, जल निकासी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनहित में निरंतर कार्य कर रही है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रीन सिटी के अध्यक्ष संगीता मिश्रा, उपाध्यक्ष यशोदा रावत, रंजीत रावत, एम एस रावत, प्रियंका दुमका, ऊषा रावत, शांति बिष्ट, देवेश्वरी सती, मीरा रावत, बीरेन्द्र भंडारी, बिजेन्द्र उनियाल, चंद्रशेखर सामंत, बबीता मधवल, मंजू कश्यप, किशन, पार्षद जीवन रावत, पार्षद किरण, प्रमोद रतूड़ी, एवं जनपक्ष समाचार पत्र के संपादक रजनेश ध्यानी उपस्थित थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments