Saturday, October 31, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरभाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आरके सिन्हा का निधन

भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आरके सिन्हा का निधन

विकासनगर। भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का शुक्रवार को नोएडा स्थित आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से राजनीतिक, सामाजिक और शिक्षा जगत में शोक की लहर है।स्व. सिन्हा का सेलाकुई के राजावाला में इंडियन पब्लिक स्कूल के नाम से प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है। इसके चलते वह ज्यादातर सेलाकुई में ही रहते थे। आरके सिन्हा ने पत्रकारिता, समाजसेवा, शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। वह सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (एसआईएस) समूह के संस्थापक एवं चेयरमैन थे। वह वर्ष 2014 से 2020 तक बिहार से राज्यसभा सांसद रहे। उनके निधन पर सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल समेत राजनीतिक और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments