Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखंडऋषिकेशचीनी मिल में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

चीनी मिल में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

ऋषिकेश। डोईवाला चीनी मिल के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिल परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान प्रदेश स्तरीय गन्ना समिति के सदस्य सुभाष भट्ट अभियान में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि वर्ष 1930 में स्थापित डोईवाला चीनी मिल क्षेत्र की ऐतिहासिक औद्योगिक धरोहर है। शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने के साथ मिल की व्यवस्थाओं को बेहतर करने और नई गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। आगामी पेराई सत्र के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निमंत्रण दिया जाएगा। अधिशासी निदेशक अजयवीर सिंह ने कहा कि चीनी मिल अधिकारियों और कर्मचारियों की साझा धरोहर है।इसकी स्वच्छता, गरिमा और व्यवस्थाओं को बनाए रखना सभी का सामूहिक कर्तव्य है। श्रमदान से कार्यस्थल के प्रति अपनत्व और जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। अरविंद शर्मा, सुषमा चौधरी, डीपी शर्मा, सुनील बिष्ट, आशुतोष अग्निहोत्री, शिवानी वर्मा, मनीष छेत्री, नरेंद्र कुमार अमरजीत आदि शामिल रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments