Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरलांघा रोड पर 7.22 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

लांघा रोड पर 7.22 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

विकासनगर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने लांघा रोड के पास से एक युवक को 7.22 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात पुलिस टीम लांघा रोड के पास जांच कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मिले एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुरजीत धीमान निवासी ग्राम छरबा, थाना सहसपुर, देहरादून के रूप में हुई है।कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments