Friday, April 17, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूननारी शक्ति के आने से परिवहन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनेगी:...

नारी शक्ति के आने से परिवहन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनेगी: बत्रा

देहरादून। चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित और संवेदनशील बनाने के लिए उत्तराखंड परिवहन विभाग ने ‘नारी शक्ति’ पर भरोसा जताया है। बुधवार को ‘नारी शक्ति– सड़क सुरक्षा संकल्प’ कार्यक्रम में परिवहन क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं के साहस और कौशल को सराहा गया। राजपुर रोड स्थित होटल में मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि चारधाम यात्रा जैसे बड़े आयोजन में महिलाओं की भागीदारी केवल सहभागिता नहीं, बल्कि सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के आने से परिवहन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनेगी। विशिष्ट अतिथि एवं उद्यमी मनीषा बत्रा ने कहा कि परिवहन जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में महिलाओं का आगे आना समाज के लिए प्रेरणादायक है। संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा ने विश्वास दिलाया कि विभाग महिला चालकों को विशेष प्रशिक्षण और सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान में लगभग 120 महिला अधिकारी और कर्मचारी प्रवर्तन कार्यों में दिन-रात सक्रिय हैं। इस अवसर पर आरटीओ डॉ. अनीता चमोला, रश्मि पंत, एल्विन रॉक्सी, अंजुलिका शर्मा, अमिता सियानी, नीता भंडारी, सुरेखा, रुकसाना सहित परिवहन विभाग की महिला प्रवर्तन टीम मौजूद रही।इन महिला सारथियों का हुआ सम्मानपरिवहन क्षेत्र में मिसाल पेश करने वाली ऑटो चालक बीना, गुलिस्ता, रानू, सैना, ड्राइविंग प्रशिक्षु बीना नेगी, प्रीति सूर्य, मैनेजर मोनिका और रोडवेज (हिल डिपो) की चालक-परिचालक साक्षी शर्मा, इरा, सीमा, विभा, मंजू, सुनीता, गोदंबरी और गीता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments