Monday, April 20, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनपुलिस लाइन में पैरा क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन

पुलिस लाइन में पैरा क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन

देहरादून। रोटरी क्लब देहरादून सेंट्रल और फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से पुलिस लाइन में पैरा क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य खेल परिषद अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला, विशिष्ट अतिथि अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष अशोक वर्मा और व्यापारी नेता पंकज मैसोन ने दीप जलाकर शुभारंभ किया।टूर्नामेंट में प्रदेशभर के करीब 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिला वर्ग, व्हीलचेयर और स्टैंडिंग पुरुष वर्ग के तीन नॉकआउट मैच खेले गए। क्लब अध्यक्ष अभिषेक सेठी और प्रोजेक्ट चेयरमैन राजेश गोयल ने बताया कि ऐसे आयोजन दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हैं। आयोजन में आरआई राजीव रावत, सचिव प्रेम कुमार और हरीश चौधरी का विशेष सहयोग रहा।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments