Sunday, July 19, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरभूख हड़ताल कर रहे श्रमिक की तबियत बिगड़ी, प्रशासन ने अस्पताल में...

भूख हड़ताल कर रहे श्रमिक की तबियत बिगड़ी, प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया

विकासनगर। भूमि संरक्षण वन प्रभाग, कालसी कार्यालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे कर्मी की तबीयत बिगड़ने पर उसे रविवार को प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। जबकि दूसरे दैनिक वेतनभोगी कर्मी ने भूख हड़ताल शुरु कर दी है। बीते पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे दैनिक वन कर्मी सुनील कुमार की रविवार को तबियत बिगड़ गई। मेडिकल जांच के लिए पहुंची चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य रिपोर्ट प्रशासन को भेजी, जिसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया। पांच दिनो से भूख हड़ताल कर रहे कर्मी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद दौलत तोमर ने भूख हड़ताल शुरु कर दी है। श्रमिकों ने मांग की कि रुका हुआ समस्त बकाया वेतन तत्काल जारी किया जाए, कार्य से हटाए गए श्रमिकों को दोबारा काम पर रखा जाए तथा सभी दैनिक श्रमिकों को प्रत्येक माह नियमित रूप से मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय के 11 नवंबर 2025 के आदेश के अनुरूप न्यूनतम 18000 मासिक मानदेय लागू करने और 25 फरवरी 2025 को गठित समिति से दैनिक श्रमिकों का सेवा विवरण तैयार कर जांच रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने की भी मांग उठाई गई। आंदोलन कर रहे श्रमिकों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक है। यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और संबंधित विभाग की होगी। धरना स्थल पर अध्यक्ष बबलू, गंभीर दास, वीर सिंह, गीता राम, अभिलाष, सोमपाल मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments