हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अनुज गुप्ता को हरिद्वार विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र जारी करते हुए जिलाध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि अनुज गुप्ता पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाते हुए संगठन को मजबूत करेंगे तथा विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों को गति देंगे। नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी अनुज गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने मुझे हरिद्वार विधानसभा प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर जो विश्वास व्यक्त किया है उसके लिए वह संगठन के आभारी हैं। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करेंगे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

