Wednesday, July 29, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरगौना नदी पर पुल निर्माण की मांग को सीएम को सौंपा ज्ञापन 

गौना नदी पर पुल निर्माण की मांग को सीएम को सौंपा ज्ञापन 

विकासनगर। रुद्रपुर क्षेत्र में बहने वाली गौना नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने शनिवार को मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि बरसाती गौना नदी पर पुल नहीं होने से बरसात के तीन माह 20 हजार की आबादी को हर दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग राज्य गठन से पहले से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। लेकिन लगातार उनकी अनदेखी हो रही है। कहा कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पूर्व में गौना नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी। नौ साल की लंबी अवधि बीत जाने के बाद भी पुल निर्माण के लिए एक ईंट तक नहीं रखी है।पुल नहीं होने से बरसात के तीन माह अधिकांश ग्रामीण गांवों में ही कैद होकर रह जाते हैं। बताया कि कुछ साल पहले नदी पार करते हुए सोरना निवासी एक व्यक्ति की बहकर मौत भी चुकी है। बावजूद इसके ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। नदी पार रुद्रपुर वासियों की कृषि भूमि है, जिससे किसान बरसात के मौसम में भारी परेशानी उठाते हैं। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज डोभरी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुद्रपुर में पढ़ने वाले विद्यार्थियों समेत कंडी क्षेत्र के तिलवाड़ी, बिरसनी, कोटड़ा, होरावाला, चांदपुर, सोरना, डोभरी, टीकरी, बड़वा, कोटी, ढलानी, द्वारथा समेत आसपास के गांवों के लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। ग्रामीणो ने कहा कि पुल का निर्माण क्षेत्र की जनता के हित में नितांत आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने वालों में हरबर्टपुर पालिकाध्यक्ष नीरू देवी, पूर्व क्षेपं सदस्य सुखदेव सिंह, नरेंद्र तोमर, राजपाल, राम चन्द्र चौहान, राजबल असवाल शामिल रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments