देहरादून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने शहरी क्षेत्र में कार्यरत आशा कार्यकत्रियों की दैनिक डायरी का अवलोकन किया गया। कहा कि छः महीने से लेकर पांच वर्ष आयु तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार आयरन सिरप का वितरण करें तथा संबंधित रिपोर्टिंग प्रति माह एएनएम को उपलब्ध कराएं। सीएमओ ने मन्नूगंज से आशा मंजू काला, बिंदाल बस्ती से लक्ष्मी देवी, भगत सिंह कॉलोनी से ममता पाल, गुरू रोड से अनिता देवी, संजय कॉलोनी मंजू रानी, शिव कॉलोनी से मंजू बाला की दैनिक डायरी देखी। अवलोकन के दौरान आशा कार्यकत्रियों से उनके कार्यक्षेत्र एवं उनकी दैनिक क्रियाकलापों की जानकारी ली। उन्होंने सभी आशा कार्यकत्रियां अपने क्षेत्र में परिवार सर्वे का कार्य गंभीरता से करें। सर्वे के दौरान समस्त जानकारियां अपनी डायरी में दर्ज करें। गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी के संबंध में उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं व टीकाकरण को लेकर बच्चों की ड्यू लिस्ट को अपडेट रखें।संस्थागत प्रसव एवं एएनसी जांच जागरूकता अभियान के संबंध में उन्होंने आशा कार्यकत्रियों को निर्देश दिये कि आगामी एक सप्ताह में संभावित प्रसव तिथि वाली गर्भवती महिलाओं से निरंतर संपर्क करते हुए उनके स्वास्थ्य की निगरानी करें। साथ ही नजदीकी प्रसव केन्द्र में प्रसव से पूर्व तैयारियों में गर्भवती की मदद करें। उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करते हुए उनका प्रसव जिला चिकित्सालय या उप जिला चिकित्सालय में ही करवाएं। बैठक के अंत में सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने आशा कार्यकत्रियों के कार्य की प्रशंसा की।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

