Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनउत्तराखंड में फिर छात्रवृत्ति में घपला, निजी संस्थान पर मुकदमा

उत्तराखंड में फिर छात्रवृत्ति में घपला, निजी संस्थान पर मुकदमा

देहरादून। उत्तराखंड में नए छात्रवृत्ति घोटाले में फिर मुकदमा दर्ज हुआ है। अल्पसंख्यक केंद्र पोषित छात्रवृत्ति योजना में वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 में गड़बड़ी की गई। मामले में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जेएस रावत की तहरीर पर प्रेमनगर थाने में दून कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एसआईटी पहले से जांच कर रही है। राज्य के 95 शिक्षण संस्थाओं की जांच के लिए एसआईटी पहले ही बना दी गई थी। किसी भी जिले में मुकदमा दर्ज न होने के कारण एसआईटी अपनी जांच आगे नहीं बढ़ा पा रही थी। दून के 34 संदिग्ध संस्थानों की जांच में दून कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में छात्रवृत्ति आवंटन में गड़बड़ पकड़ी गई। संस्थान को दी गई छात्रवृत्ति की जांच समाज कल्याण निदेशालय के आईटी सेल ने की। इस दौरान पाया कि छात्रवृत्ति का लाभ लेने वाले सभी छात्र उत्तराखंड से बाहर के राज्यों के थे। हद तो यह है कि इन छात्रवृत्तियों का सत्यापन करने वाले नोडल अधिकारी भी बाहरी राज्यों के ही थे। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments