देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र से लगभग 14,000 वोट कट चुके हैं, जबकि करीब 2,500 नए वोट बनाए गए हैं। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहें ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन बनाया जा सके। यह बात भाजपा मसूरी मंडल की बैठक में नेताओं ने कही। मंगलवार को एसआईआर और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए भाजपा मसूरी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान में चल रहे एसआईआर अभियान और मतदाता सूची के शुद्धिकरण पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इस दौरान सूची से मृतकों और गलत पते वाले लोगों के नाम हटाना, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए युवाओं के नाम जोड़ना और उनके वोटर कार्ड बनवाना, विवाहित युवतियों के नाम नियमानुसार स्थानांतरित करना, अवैध बाहरी लोगों और घुसपैठियों के नाम सूची में शामिल होने से रोकना आदि विषयों पर विचार रखे गए।भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने निर्देश दिया कि सभी बूथ पदाधिकारी (बीएलए) और कार्यकर्ता गड़बड़ियों पर तुरंत आपत्ति दर्ज कराएं और इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के 8 शक्ति केंद्रों के संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और बीएलए 2 मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी सुरेंद्र राणा ने की।बैठक में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, गुड मोहन राणा, जगजीत कुकरेजा, अरुण कुमार, कुणाल रावत, और रणवीर कंडारी सहित 8 शक्ति केंद्रों के संयोजक, प्रभारी व बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

