Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारमृतक को जिंदा बता कर जमीन हड़पने का एक आरोपी गिरफ्तार

मृतक को जिंदा बता कर जमीन हड़पने का एक आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। कनखल पुलिस ने मृतक व्यक्ति का फर्जी प्रतिरूपण कर उसकी पहचान का गलत उपयोग करते हुए जमीन हड़पने की साजिश में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश चल रही है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को गाजियाबाद निवासी शशांक त्यागी पुत्र वीरेंद्र निवासी अवंतिका चिरंजीव विहार गाजियाबाद ने कनखल कोतवाली में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि शैलेश गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी आशुतोष विहार जगजीतपुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचा। शिकायत में आरोप है कि मृतक विनोद कुमार का प्रतिरूपण कर उसे जीवित बताया और भूमि से संबंधित कूटरचित दस्तावेज तैयार किए।इनदस्तावेजों को असली के रूप में उपयोग कर जमीन पर कब्जा करने और उसे हड़पने का प्रयास किया गया। शिकायत के आधार पर कनखल कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मृतक को जिंदा बता कर जमीन हड़पने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने 17 अगस्त को आरोपी शैलेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments