Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरट्रैकिंग पर गए यूपीईएस के छह छात्र स्वारना नदी में फंसे, एसडीआरएफ...

ट्रैकिंग पर गए यूपीईएस के छह छात्र स्वारना नदी में फंसे, एसडीआरएफ ने बचाया

विकासनगर। भारी बारिश के बीच स्वारना नदी का जलस्तर बढ़ने से थान गांव मिसरास पट्टी क्षेत्र के जंगल में फंसे देहरादून स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) के छह छात्रों के लिए एसडीआरएफ की टीम देवदूत बन गई। दुर्गम रास्ते और उफनती नदी की चुनौती के बीच टीम ने करीब छह किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग कर उफनती नदी के ऊपर पाइप के सहारे सभी छह छात्रों को सकुशल बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के बाद छात्रों को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सभी की स्थिति सामान्य बताई गई है। एसडीआरएफ के अनुसार सोमवार को यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) देहरादून के छह छात्र मिसरास पट्टी, थान गांव स्थित स्वारना नदी क्षेत्र में ट्रैकिंग के लिए गए थे।वापसी के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इससे स्वारना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और सभी छात्र जंगल क्षेत्र में फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और बढ़े हुए जलस्तर के बीच एसडीआरएफ जवानों ने करीब छह किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग कर छात्रों तक पहुंच बनाई। उफनती नदी के कारण छात्रों को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। टीम ने नदी के ऊपर पाइप के सहारे सभी छह छात्रों को सुरक्षित निकाला और उन्हें जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रेस्क्यू किए गए सभी छात्र यूपीईएस के हैं और उनकी स्थिति सामान्य है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments