Saturday, October 3, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरचकराता में नए कानून और साइबर धोखाधड़ी को लेकर जागरूक किया

चकराता में नए कानून और साइबर धोखाधड़ी को लेकर जागरूक किया

विकासनगर। कोतवाली चकराता क्षेत्र में आमजन को भारतीय न्याय संहिता, 2023 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस ऐप, गौरा शक्ति ऐप और साइबर धोखाधड़ी से बचाव को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। कोतवाल बीएल भारती ने आमजन को उनके अधिकारों और उपलब्ध कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए जीरो एफआईआर की सुविधा और एफआईआर की प्रति प्राप्त करने के अधिकार के बारे में बताया। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सूचना या शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, विवेचना की निर्धारित समयबद्ध प्रक्रिया और डिजिटल साक्ष्य से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments