Thursday, November 12, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरचकराता-मसूरी एनएच का पेचवर्क दो दिन में ही उखड़ने लगा , गुणवत्ता...

चकराता-मसूरी एनएच का पेचवर्क दो दिन में ही उखड़ने लगा , गुणवत्ता पर उठे सवाल

विकासनगर। चकराता-त्यूणी-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। चकराता छावनी बाजार के पास कैलाना डाकघर से चिलमिरी तक हाल ही में कराया गया पेचवर्क महज दो दिन में ही उखड़ने लगा है। कई जगह डामर निकलने से सड़क पर दोबारा गड्ढे बन गए हैं। वहीं, मरम्मत में इस्तेमाल की गई रोड़ी और बजरी भी सड़क पर बिखरी पड़ी है। इससे मार्ग पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों, खासकर दोपहिया वाहन सवारों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी गोपाल वर्मा, जवाहर सिंह, खजान रावत, मनीष रावत, शमशेर सिंह, दिनेश चौहान और सालक राम जोशी का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत के नाम पर हर बार खानापूर्ति की जा रही है। उनका कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र में तापमान गिरने और मौसम में बदलाव के बीच सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। ऐसे में डामरीकरण के दौरान निर्धारित मानकों और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर बिखरी रोड़ी-बजरी से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से उखड़े पेचवर्क को तत्काल दोबारा ठीक कराने, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। राष्ट्रीय राजमार्ग डोईवाला खंड के सहायक अभियंता अनिल बिष्ट ने बताया कि मार्ग पर जहां भी कमियां पाई गई हैं, उन्हें दूर करने के लिए संबंधित कंपनी को दोबारा उचित ढंग से मरम्मत कराने के निर्देश दिए जाएंगे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments