Wednesday, November 11, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनघर के सामने गाड़ी खड़ी करने से रोका तो पार्षद के ड्राइवर...

घर के सामने गाड़ी खड़ी करने से रोका तो पार्षद के ड्राइवर ने युवक पर मारा चापड़

देहरादून। डीएल रोड पर घर के सामने गाड़ी खड़ी करने का विरोध करने पर एक युवक पर चापड़ से हमला कर दिया गया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में उसे 14 टांके लगाने पड़े हैं। पीड़ित की मां की शिकायत पर डालनवाला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएल रोड निवासी मीरा पत्नी जगन्नाथ ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे उनका बेटा अभय यादव अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान एक पार्षद का ड्राइवर अंकित अपनी गाड़ी उनके घर के ठीक सामने खड़ी करने लगा।जब अभय ने उसे वहां गाड़ी पार्क करने से मना किया तो आरोपी अंकित गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। करीब पांच मिनट बाद ही वह हाथ में चापड़ लेकर लौट आया। उसने आते ही अभय के सिर पर चापड़ से वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग दौड़े, तो आरोपी अंकित दोबारा धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर डालनवाला विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments