Friday, November 13, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹353.93 लाख की...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹353.93 लाख की धनराशि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ईको टास्क फोर्स की 10 नर्सरियों में सिंचाई प्रणाली की स्थापना हेतु कुल ₹78.50 लाख की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें जनपद पौड़ी की एक नर्सरी के लिए ₹14.53 लाख तथा जनपद देहरादून की 09 नर्सरियों के लिए ₹63.97 लाख की धनराशि शामिल है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत जौनसार-बावर सुद्धोवाला देहरादून में जनमिलन केंद्र/भवन निर्माण हेतु अवशेष धनराशि ₹40 लाख, डोईवाला विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत अठूरवाला टिहरी विस्थापित क्षेत्र में घंटाघर निर्माण के लिए ₹96.79 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹58.07 लाख तथा ग्राम माजरी ग्रांट में वैश्वनी मंदिर पुल के पास लालतप्पड़ से गोरखा बस्ती सागर आदि के घरों तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क निर्माण किये जाने हेतु ₹ 1.37 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 81.97 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत शिव मंदिर, अंजनिया के सौंदर्यीकरण, सुरक्षा एवं चारदीवारी निर्माण हेतु ₹ 10 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भूमिया मंदिर गैंठन से कालसिन मंदिर एवं खूनी गांव तक सड़क निर्माण (प्रथम चरण) किये जाने हेतु ₹ 92.32 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 55.39 लाख तथा जनपद चम्पावत के चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पचनई में भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 30 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments