Sunday, May 31, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमंत्री गणेश जोशी ने डोभालवाला वार्ड का किया निरीक्षण

मंत्री गणेश जोशी ने डोभालवाला वार्ड का किया निरीक्षण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार सुबह डोभालवाला वार्ड का भ्रमण कर क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाना आवश्यक है। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए सभी आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में जल निकासी, सड़क मरम्मत एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद मोहन बहुगुणा, रोशन नेगी, जीवन लांबा, जितेन्द्र बिष्ट, पुष्पा बिष्ट, दर्शना देवी, विनोद गौड़, सुशील नैनवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments