ऋषिकेश। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों की जानकारी दी और लोगों को इससे दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शनिवार को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों, तीमारदारों तथा बैचलर ऑफ रेडिएशन टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीन हिम्स डॉ. ए शारीफ ने कहा कि तंबाकू सेवन कैंसर सहित अनेक गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। इसके दुष्प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहते, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करते हैं।
तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता, समय पर परामर्श और सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। चिकित्सक डॉ. सुनील सैनी, डॉ. मोहंती, डॉ. विपुल नौटियाल, डॉ. अभिषेक ने तंबाकू जनित बीमारियों के जोखिमों के बारे में जानकारी दी। डॉ. प्रियरंजन अविनाश और डॉ. शैली व्यास ने तंबाकू नियंत्रण में जनजागरूकता अभियानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्यकर्मियों और विद्यार्थियों से समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस दौरान वाद-विवाद, एक्सटेम्पोर और पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने तंबाकू नियंत्रण और जनस्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। वहीं बीआरटी विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू से तंबाकू की लत के व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को मार्मिक और प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया। मौके पर डॉ. अनमोल, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. अंकित बत्रा, डॉ. विनय, डॉ. मानसी आदि उपस्थित रहे।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

