Friday, November 6, 2026
Homeउत्तराखंडरुद्रपुरआमवाला में शहरी विकास निदेशालय के भवन का भूमि पूजन

आमवाला में शहरी विकास निदेशालय के भवन का भूमि पूजन

देहरादून। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने गुरुवार को आमवाला में शहरी विकास निदेशालय के नए भवन का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। आमवाला में आयोजित यह भूमि पूजन कार्यक्रम क्षेत्र के विकास, शहरी सुविधाओं के विस्तार तथा बेहतर व्यवस्थाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद अभिषेक पंत सहित क्षेत्रीय नागरिक मौजूद थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments