विकासनगर। विकासनगर से सेलाकुई तक इन दिनों सड़क पर सफर करना लोगों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। गुरुवार सुबह और शाम दोनों प्रमुख बाजारों में जाम के कारण वाहन रेंगते नजर आए। इसके चलते जाम में फंसे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। दरअसल, विकासनगर मुख्य बाजार में सीवर और पेयजल लाइन के लिए जगह-जगह सड़क की खुदाई चल रही है, जिसके कारण यातायात दबाव बढ़ गया है। सड़क का बड़ा हिस्सा बाधित होने के कारण वाहनों को निकलने के लिए सीमित जगह मिल रही है। ऐसे में सुबह और शाम व्यस्त समय में बाजार में जाम की स्थिति बन रही है। बाजार में जाम से बचने के लिए वाहन चालक अस्पताल रोड और सैयद रोड का रुख कर रहे हैं। शॉर्टकट के फेर में बढ़े वाहनों ने अब अस्पताल रोड और सैयद रोड की यातायात व्यवस्था भी बिगाड़ दी है। इन दोनों सड़कों पर सुबह और शाम वाहनों की लंबी कतार लग रही है। अस्पताल, नगर पालिका कार्यालय और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जाने वाले लोगों को भी जाम के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार स्थिति ऐसी बन रही है कि वाहन कुछ दूरी तय करने में ही काफी समय ले रहे हैं। बाजार में खुदाई के कारण मुख्य मार्ग पर निकलना मुश्किल है तो वैकल्पिक मार्ग भी जाम से अछूते नहीं रहे हैं।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

