विकासनगर। रुद्रपुर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों के लिए गोहना नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण की उम्मीद जगी है। नदी पर 120 मीटर स्पान के कलवर्ट का निर्माण 575.33 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित है। लोक निर्माण विभाग की विभागीय समिति ने इस कार्य की स्वीकृति के लिए सहमति प्रदान कर दी है। पुल बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने के साथ ही बरसात के दौरान नदी पार करने की समस्या से भी निजात मिलने की उम्मीद है। गौना नदी पर पुल निर्माण की मांग लंबे समय से उठती रही है। इस मांग को लेकर दिवंगत कांग्रेस नेता एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश आजाद ने भी लंबा आंदोलन किया था। उन्होंने पुल के पूर्ण निर्माण की मांग को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन किए और ग्रामीणों के साथ मिलकर शासन-प्रशासन तक आवाज पहुंचाई। पुल निर्माण को लेकर उनका संघर्ष क्षेत्र में लंबे समय तक चर्चा का विषय रहा। ग्रामीणों की इस पुरानी मांग को पूरा कराने के लिए उन्होंने लगातार आंदोलन किया था। अब सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत के जवाब में लोक निर्माण विभाग ने परियोजना की प्रगति की जानकारी दी है। बताया गया कि विभागीय समिति की छह नवंबर को हुई बैठक में 575.33 लाख रुपये की लागत के प्रस्ताव को स्वीकृति देने पर सहमति बनी है। पुल का निर्माण पूरा होने पर रुद्रपुर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन, दैनिक जरूरतों और अन्य जरूरी कार्यों के लिए सुविधा मिल सकेगी।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

