Thursday, June 25, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरभाऊवाला में आपातकाल सेनानियों का सम्मान, लोकतंत्र रक्षकों को किया नमन

भाऊवाला में आपातकाल सेनानियों का सम्मान, लोकतंत्र रक्षकों को किया नमन

विकासनगर। भाऊवाला में गुरुवार को आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने आपातकाल के दौरान जेल गए वरिष्ठ कार्यकर्ता कुंवर सिंह तोमर को सम्मानित किया। मौके पर स्वर्गीय रणजीत सिंह बिष्ट की पत्नी देवकी बिष्ट को भी सम्मानित कर उनके परिवार के योगदान को याद किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का कठिन और काला अध्याय बताते हुए उस दौर में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय था। उस समय अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन संघर्षशील कार्यकर्ताओं ने जेल जाकर भी लोकतंत्र की रक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का सम्मान करना समाज और लोकतंत्र दोनों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास और लोकतंत्र बचाने के लिए किए गए संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए। ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों की महत्ता को समझा जा सके। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री यशपाल सिंह नेगी, प्रशांत नेगी,देवेंद्र थपलियाल,आशीष तोमर, सुखदेव फर्स्वाण समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments