Friday, June 19, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून 2.06 लाख से अधिक मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूर्ण

 2.06 लाख से अधिक मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूर्ण

देहरादून। नपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मसूरी विधानसभा में 99.83 प्रतिशत और चकराता विधानसभा में सर्वाधिक 99.46 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण का कार्य पूर्ण हो चुका है।2,06,444 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने यह जानकारी दी।शुक्रवार को एसआईआर-2026 को लेकर डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों, मंत्रियों, प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की प्रगति, मतदाता गणना प्रपत्र वितरण, डिजिटाइजेशन कार्य तथा राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-1 एवं बीएलए-2 की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने और मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने एवं समय पर उपलब्ध कराने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। बताया कि भाजपा ने 1,847, कांग्रेस ने 1,765, तथा सीपीआई(एम) द्वारा 463 बीएलए-2 नियुक्त किए गए हैं। अन्य राजनीतिक दलों से भी बीएलए-1 एवं बीएलए-2 की नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 13,76,813 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 17 जून 2026 तक 13,52,297 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का 98.22 प्रतिशत है। जिन मतदाताओं को गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें बीएलओ के माध्यम से प्रपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे मतदाता जो अपने पते पर उपलब्ध नहीं मिल रहे हैं, उनके संबंध में बीएलओ द्वारा नियमानुसार सत्यापन की कार्रवाई की जाएगी।
एसआईआर से संबंधित शिकायतों एवं जानकारी के लिए जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम/हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। हेल्प डेस्क के दूरभाष नंबर 0135-1950 एवं 0135-2726066 तथा मोबाइल नंबर 8273702146 पर संपर्क किया जा सकता है। बैठक में एडीएम केके मिश्रा, सीडीओ अभिनव शाह, सीपीआईएम से अनंत आकाश, बीएसपी से सत्येन्द्र सिंह, सतेन्द्र चोपड़ा, बीजेपी से अरविन्द जैन, उमेश तिवारी, संदीप मुखर्जी, सत्यपाल, आप से चौधरी रविन्द्र कुमार, अशोक सेमवाल, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली आदि उपिस्थत रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments