ऋषिकेश। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार सभी क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य कर रही है। इससे जनता को लाभ मिल रहा है। रविवार को मनसा देवी क्षेत्र में चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि बीते अगस्त माह में अत्याधिक वर्षा के कारण ऋषिकेश विधानसभा में काफी नुकसान निरीक्षण के दौरान देखने को मिला। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर मुआवजा राशि देने के निर्देश भी दिए थे। अब बाढ़ प्रभावितों को राहत राशि के चेक दिए जा रहे हैं। आपदा की घड़ी में सरकार जनता के साथ खड़ी है। इस दौरान वार्ड संख्या 37 में आपदा प्रभावित 800 परिवारों को कुल 20 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। मौके पर तहसीलदार चमन सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा वीरभद्र सुरेंद्र सिंह, राज्य आंदोलनकारी सरोज डिमरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, पार्षद विजेंद्र मोंगा, गढ़वाल मंडल प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा संजीव कुमार, मंडल उपाध्यक्ष विजय जुगलान, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अनिल कुमार, गीता मित्तल, पूनम डोभाल, समाजसेवी मानवेन्द्र कंडारी, पार्षद वीरेंद्र रमोला, ममता सकलानी आदि उपस्थित रहे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on