ऋषिकेश। बुधवार को न्याय पंचायत थानो की ग्राम पंचायत कुड़ियाल में कृषक महोत्सव खरीफ का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत कुड़ियाल में कृषक महोत्सव खरीफ 2023 में विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यान आदि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम प्रधान महेश कुकरेती ने कहा कि गांव के लोग ज्यादातर खेती का काम करते हैं और अपना स्वरोजगार करते हैं। कृषक महोत्सव में कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजदेव पंवार, कृषि वैज्ञानिक डॉ. शिव दयाल, कृषि अधिकारी रायपुर वीरेंद्र सिंह नेगी, आशीष रावत, पशु पालन विभाग से डॉ. शाहनवाज, ग्राम विकास अधिकारी सुनीता बिष्ट, ग्राम प्रधान महेश कुकरेती, ग्राम प्रधान कोटि मयचक रेखा बहुगुणा, बलबीर सिंह मनवाल, आनंद खत्री आदि उपस्थित रहे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on