Sunday, October 4, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरकांग्रेस अंबाड़ी से हरबर्टपुर तक निकालेगी लोकतंत्र बचाओ यात्रा

कांग्रेस अंबाड़ी से हरबर्टपुर तक निकालेगी लोकतंत्र बचाओ यात्रा

विकासनगर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर आठ अक्टूबर को विकासनगर में लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा अंबाड़ी से शुरू होकर हरबर्टपुर में समाप्त होगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक तिलक भवन में हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने रविवार को तिलक भवन में कार्यकर्ताओं यात्रा को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। नवप्रभात ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से आठ अक्टूबर को लोकतंत्र बचाओ यात्रा आयोजित की जा रही है। बैठक में उन्होंने विकासनगर शहर में चल रहे सीवर कार्यों को लेकर सड़कों की खोदाई पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।कहा कि शहर को अनाप-शनाप तरीके से खोद दिया गया है, लेकिन संबंधित कंपनी ईएमएस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। सड़कें लंबे समय से खुदी होने के कारण व्यापारी परेशान हैं और कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी गली और पहाड़ी गली चौक समेत कई स्थानों पर लंबे समय से काम चल रहा है। कहा कि नवरात्र, दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार सामने हैं, ऐसे में शहर की बदहाल व्यवस्था से लोगों और व्यापारियों की परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने कंपनी को कार्यप्रणाली में सुधार की चेतावनी देते हुए कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष संजय किशोर, जिला महासचिव राजीव शर्मा, शहर अध्यक्ष विकास शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय जैन, प्रदेश सचिव शमी प्रकाश, शशि चौहान, कुसुम कौशल, अभिनव ठाकुर, विपुल जैन समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments