Sunday, October 4, 2026
Homeउत्तराखंडनई टिहरीसेवा संकल्प अभियान के तहत जीआईसी बड़कोट में लगाया शिविर

सेवा संकल्प अभियान के तहत जीआईसी बड़कोट में लगाया शिविर

नई टिहरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जाखणीधार ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।शनिवार को टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।
विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं मिलती है। इस मौके पर सीएमओ डॉ.राम प्रकाश,ज्येष्ठ प्रमुख त्रिलोक बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य शकुंतला पंवार, बीडीओ रोशन लाल, एबीडीओ दिग्विजय सिंह, प्रधानाचार्य जयप्रकाश डबराल, एडीओ पंचायत केआर रतूड़ी, धनेश पालीवाल, जयवीर रांगड़ आदि मौजूद थे।
दूसरी ओर जाखणीधार ब्लॉक में गडोलिया सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र सैण में पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान पुष्पा देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान धात्री महिलाओं को महालक्ष्मी किट बांटी गई। कई लोगों के फार्म भरकर उन्हें अन्य योजनाओं के बारे में बताया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य शकुंतला पुर्वाल और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुशला पुर्वाल आदि मौजूद थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments