Thursday, July 16, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनदेहरादून में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा और रोजगार...

देहरादून में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, शिक्षा और रोजगार पर सीधा संवाद

देहरादून। राजधानी देहरादून में कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 17 जुलाई को होगा, जिसमें राहुल गांधी छात्रों से सीधे संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का फोकस शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाएं, रोजगार के अवसर, युवाओं का पलायन और करियर से जुड़े मुद्दों पर रहेगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि छात्रों को बिना औपचारिकता अपनी बात रखने का मौका मिलेगा और राहुल गांधी उनके सवालों का जवाब देंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और बड़ी संख्या में छात्र व अभिभावक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस इसे युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का मंच मान रही है।

पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यह केवल राजनीतिक आयोजन नहीं है, बल्कि युवाओं की समस्याओं और सुझावों को समझने का प्रयास है। पार्टी को उम्मीद है कि यह संवाद युवाओं और राजनीतिक नेतृत्व के बीच एक नई पहल साबित होगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments