Saturday, May 9, 2026
Homeउत्तराखंडऋषिकेशस्वाभिमान मोर्चा का धरना 41वें दिन भी जारी रहा

स्वाभिमान मोर्चा का धरना 41वें दिन भी जारी रहा

ऋषिकेश। स्वाभिमान मोर्चा का नेपाली फार्म के निर्माणाधीन पार्क में शहीद राज्य आंदोलनकारियों की प्रतिमा लगाने को लेकर धरना शनिवार को भी जारी है। मोर्चा सदस्यों ने अब स्वयं ही शहीदों की प्रतिमा उक्त पार्क में लगवाने का निर्णय लिया। जिसके लिए मोर्चा सदस्य 15 मई से गांव-गांव जाकर चंदा एकत्रित करेंगे। नेपाली फार्म तिराहा स्थित निर्माणाधीन पार्क में स्वाभिमान मोर्चा का धरना 41वें दिन भी जारी रहा। मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुधीर राय रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों का सम्मान करें, उनके सम्मान से कोई समझौता नहीं करने दिया जाएगा। भविष्य में शहीदों के इस अपमान का बदला लिया जाएगा। पूर्व ग्राम प्रधान भट्टोंवाला सतीश रावत ने कहा कि सरकार यदि शहीदों के सम्मान की अनदेखी करती हैं तो हम सब मिलकर अपने संसाधनों से शहीदों का स्मारक बनवाएंगे और सरकार को आईना दिखाएंगे। मोर्चा के जिलाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल ने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर उत्तराखंड के लोंगो की भावनाओं के विपरीत एक विशेष पार्टी के नेता की प्रतिमा इस पार्क में लगा रही हैं। आने वाले समय में सरकार को अपने अनैतिक कार्यों का भुगतान करना पड़ेगा। कहा कि निर्माणाधीन पार्क में शहीदों की प्रतिमा लगाने को लेकर 15 मई से समिति प्रत्येक ग्राम सभा में जाकर ग्रामीणों से चंदा एकत्रित करेगी। मौके पर अरुण बिष्ट, रमेश रांगड़, विनोद पोखरियाल, गौतम सिंह, शंकर दयाल घनै, यशपाल असवाल, राजेंद्र सिंह रावत, कुलदीप चौहान आदि उपस्थित रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments