विकासनगर। बारिश ने जौनसार बावर की करीब 60 हजार की आबादी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के कारण बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी क्षेत्र की 10 सड़कों पर यातायात ठप रहा। अधिकांश सड़कें मलबा, बोल्डरों से पटी हुई हैं। सड़कों के बंद होने से क्षेत्र में रसोई गैस, सब्जी के वाहन नहीं पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही कई अन्य जरूरी सामान की किल्लत भी पैदा हो गई है। लोगों का संपर्क समाज की मुख्यधारा से पूरी तरह कट गया है। बारिश के कारण सड़कें बंद होने से ग्रामीणों के सामने बाजार पहुंचना और यहां से सामान लेकर फिर गांव पहुंचना चुनौती बना है।आपदा प्रबंधन के अनुसार त्यूणी-मोरी-पुरोला, फेडिज-सनेल, जगादरी-पांवटा-रोहड़ू-राजबन राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 24 सड़कों पर यातायात ठप है, जिन्हें खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक पहुंच मार्ग बंद होने से सारी व्यवस्थाएं ठप हो रही हैं। विशेषकर लोग जरूरी काम के लिए बाजार नहीं पहुंच पा रहे हैं। बताया कि सड़कें बंद होने से लोगों को भारी मुश्किलें हो रही है। बरसात के दौरान लोग राजमर्रा की जरूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति काफी खराब है। कई जगहों पर सड़कों में बरसाती खड्ड बह रहे हैं तो कई जगहों पर बड़े-बड़े बोल्डर गिरे हैं।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

