Wednesday, May 6, 2026
Homeउत्तराखंडऋषिकेशढाई सौ छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री बांटी

ढाई सौ छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री बांटी

ऋषिकेश। रोटरी क्लासिक ऋषिकेश क्लब ने मंगलवार को ढाई सौ छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री बांटी। देहरादून रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी के डिस्ट्रिक्ट सचिव डॉ. रवि कौशल और पार्षद देवेंद्र प्रजापति ने किया। रोटरी क्लासिक के अध्यक्ष संजय सकलानी ने कहा कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे निर्धन परिवारों से हैं। क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की मदद करना है। जिसको लेकर विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सचिव विजय रावत ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इसलिए ज़रूरी सामग्रियां उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि उनकी शिक्षा में किसी प्रकार की रूकावट न आए। इस दौरान विद्यालय के 250 बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। मौके पर रोटरी क्लासिक के कोषाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, राकेश अग्रवाल, डॉ. राजे नेगी, सौरव वर्मा, सौरव शर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव, प्रिंसिपल सुल्तान जायरा, शक्ति प्रसाद बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments