हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नौ उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। जारी सूची के अनुसार जीडी भट्ट को कोतवाली नगर से भगवानपुर का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। नंद किशोर ग्वाड़ी को रानीपुर से कोतवाली नगर, लखपत बुटोला को एएनटीएफ शाखा से रानीपुर, रमेश सैनी को भगवानपुर से झबरेड़ा और सत्येंद्र भंडारी को झबरेड़ा से रुड़की भेजा गया है। वहीं राजेश बिष्ट को कलियर से लक्सर, नितिन चौहान को लक्सर से कलियर, मनोज गैरोला को बहादराबाद से कनखल और अशोक सिरसवाल को रुड़की से बहादराबाद स्थानांतरित किया गया है। तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

