Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यजी.बी. पंत अस्पताल कर्मचारी यूनियन 3103 चुनाव 2026-28 के परिणाम घोषित

जी.बी. पंत अस्पताल कर्मचारी यूनियन 3103 चुनाव 2026-28 के परिणाम घोषित

दिल्ली।  जी.बी. पंत अस्पताल कर्मचारी यूनियन 3103 के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए।   कुल 341 मतों का मतदान हुआ। मतगणना के पश्चात अध्यक्ष पद पर श्री नरेश कुमार ने 239 मत प्राप्त कर विजय हासिल की तथा उन्हें जीबी पंत कर्मचारी यूनियन 3103 का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसी प्रकार महासचिव पद पर श्री नितिन कुमार ने 245 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की तथा उन्हें कर्मचारी यूनियन का महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन अधिकारियों श्री देवेन्द्र, श्री किशोर राणा एवं श्री रविकांत द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से किया गया। मतगणना पूर्ण होने के पश्चात इन्हीं निर्वाचन अधिकारियों द्वारा आधिकारिक रूप से चुनाव परिणाम घोषित किए गए। दोनों पक्षों की ओर से मतदान प्रक्रिया में श्री जितेन्द्र सक्सेना एवं श्री दिनेश कुमार ने मतदान अभिकर्ता (Polling Agents) के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।  पूर्ण पारदर्शिता के लिए चुनाव कैमरा की निगरानी में हुआ, साथ ही पुलिस प्रशासन का भी चुनाव संपूर्ण कराने में सहयोग रहा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री नरेश कुमार एवं महासचिव श्री नितिन चौधरी ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने भारी वोटों के अंतर से जिताने से उनकी जिम्मेदारी ओर भी ज्यादा बढ़ गई है वे कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा संस्थान के विकास एवं सौहार्दपूर्ण कार्य वातावरण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments