देहरादून। लॉयन्स क्लब देहरादून सेन्टेनियल ने एक ही परिवार के तीन दिव्यांगों को उनकी आजीविका चलाने के लिए लोक वाद्य यंत्र भेंट किए। रविवार को क्लब के सदस्यों ने एक ढोलक और एक हुड़का तीनों भाई-बहन को आजीविका चलाने के लिए दिए। लॉयन विनोद कुमार बहुगुणा ने बताया निर्मल अनुरागी, मुकेश अनुरागी और अंजली अनुरागी कोटद्वार से 37 किलोमीटर गुमखाल-सतपुली मार्ग पर एक गांव में रहते हैं। यहां वह विभिन्न समारोह में गीत एवं वाद्य यंत्र बजाकर अपनी आजीविका चलाते हैं। इस अवसर पर क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

