Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनआईटीबीपी आईजी ने किया सफलता की शक्ति जिम्मेदारी पुस्तक का विमोचन

आईटीबीपी आईजी ने किया सफलता की शक्ति जिम्मेदारी पुस्तक का विमोचन

देहरादून। आईटीबीपी के 23वीं वाहिनी सीमाद्वार में उत्तरी फ्रंटियर के आईजी मनु महाराज ने गुरुवार को सफलता की शक्ति ‘जिम्मेदारी’ पुस्तक का विमोचन किया। सीमाद्वार स्थित फ्रंटियर परिसर में हुए समारोह में इस मौके पर बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और हिम वीर शामिल हुए।पुस्तक आईटीबीपी के सेवानिवृत्त अधीनस्थ अधिकारी चौधरी पूरन सिंह ने लिखी है। आईजी ने बताया कि पुस्तक का मूल मंत्र सफलता की सीढ़ी जिम्मेदारी, मेहनत और कोशिश से ही बनती है। भाग्य तो बस सहारा देता है। पुस्तक में इस विचार पर जोर दिया गया है कि इतिहास लिखने के लिए कलम की नहीं, बल्कि जिम्मेदारी व हौसलों की जरूरत होती है। इस मौके पर लेखक पूरन सिंह ने पुस्तक के विषयों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एक मनुष्य के जीवन में स्वयं, परिवार, संस्था, समाज, देश और ईश्वर-धर्म के प्रति विभिन्न जिम्मेदारियां होती हैं। पुस्तक में चिंता नहीं चिंतन करें, डर के आगे जीत, सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग, फोकस की ताकत और इच्छाएं नहीं लक्ष्य अपनाएं जैसे विषय शामिल हैं।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments