विकासनगर। विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत होरावाला में टिफिन बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता सहसपुर मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह द्वारा की गई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर मौजूद रहें।
बैठक की शुरुआत विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और अन्य वरिष्ठ सदस्यों द्वारा भारत माता, पंडित दिन दयाल उपाध्याय, और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। बैठक में मौजूद वरिष्ठ जनों द्वारा पार्टी के लिए किए गए कार्यों और अनुभवों की चर्चा की। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने इस दौरान कहा की भाजपा पार्टी नही बल्कि एक परिवार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पूरे देश भर में टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। उत्तराखंड में भी मंडल स्तर पर टिफिन बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा टिफिन बैठक हमारे भाजपा के पारिवारिक माहौल को रेखांकित करता हैं और पार्टी को मजबूती प्रदान करता हैं। विधायक ने मौजूद मंडल के सभी सदस्यों से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 हेतु एकजुट होकर कार्य करने को कहा और भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का अहवाह्न किया। इस दौरान सभी ने साथ मिलकर टिफिन से भोजन किया । विधायक ने कहा भाजपा परिवार के सदस्यों के संग टिफिन बैठक कर एक अलग ही आनंद की अनुभूति हुई।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, महामंत्री सुमित सैनी व सिद्धार्थ चौधरी, मीडिया प्रभारी सिकंदर, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमला देवी, ग्राम प्रधान नीलम देवी, अरविंद सोलंकी, तुम्मन सिंह, राजेश मल्ल, प्रदीप गुप्ता, संदीप अंतिल, हिमांशु बडोला आदि एवं मंडल के अन्य समस्त पदाधिकारीगण और सदस्य मौजूद रहें।

