देहरादून। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने की बात कही है। कांग्रेस के इस घोषणा के बाद राज्य में सियासी हलचल बढ़ी हुई है। बीजेपी ने कर्नाटक के बाहर खास तौर पर उत्तर भारत में इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है। अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कर्नाटक में जिस तरह से उन्होंने (कांग्रेस) बजरंगबली का बहिष्कार और विरोध की बात की थी, वो निश्चित रूप से उनकी तुष्टीकरण की नीति है। कांग्रेस केवल दिखावे के लिए और मोदी जी के कारण से उनको हनुमान चालीसा करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।”
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

