Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरसेवा पखवाड़ा: सीएचसी सहसपुर में लगा कोविड टीकाकरण स्टॉल, कोविड योद्धाओं...

सेवा पखवाड़ा: सीएचसी सहसपुर में लगा कोविड टीकाकरण स्टॉल, कोविड योद्धाओं को किया सम्मानित

विकासनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज सहसपुर मंडल के अंतर्गत  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर में कोविड टीकाकरण स्टॉल लगाया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर मौजूद रहें।  विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और सहसपुर मंडल के पदाधिकारियों ने मिलकर  इस अवसर पर कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में अपनी सेहत और जीवन को जोखिम में डाल कर मानव कर्तव्यों को पूरा करने वाले कोविड योद्धाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वही विधायक ने शिविर के दौरान मौके पर उपस्थित सभी लोगों से निःशुल्क टीकाकरण का प्रचार-प्रसार व टीके लगवाने की भी अपील की।
शिविर में चिकित्सा अध्यक्ष प्रदीप उनियाल, वैक्सीनेटर राखी, शांति, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला मंत्री मीता सिंह , जिला उपाध्यक्ष शरद रावत , मंडल अध्यक्ष नवीन रावत, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विनोद लक्खा , मंडल उपाध्यक्ष ऋषि डगे , उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद सोलंकी , महिला मोर्चा महामंत्री आशा विजेता  , किसान मोर्चा अध्यक्ष महिपाल  एवं मंडल सोशल मीडिया प्रभारी संजय नौटियाल आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।
Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments