Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरविधायक पुंडीर ने किया ग्राम पंचायत शाहपुर कल्याणपुर में 300 मीटर...

विधायक पुंडीर ने किया ग्राम पंचायत शाहपुर कल्याणपुर में 300 मीटर के मार्ग निर्माण का शुभारंभ

विकासनगर।  सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर  ने ग्राम पंचायत शाहपुर कल्याणपुर में प्राचीन शिव मंदिर से अमृत लाल के घर की ओर जाने वाले मार्ग निर्माण का शुभारंभ किया। लगभग 300 मीटर लंबाई के उक्त मार्ग का निर्माण कार्य एमडीडीए के माध्यम से पूर्ण किया जायेगा। मार्ग को इंटरलॉकिंग टाइल्स के माध्यम से बनाया जायेगा।  क्षेत्रवासियों ने इस दौरान विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई बांटकर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।   विधायक ने कहा की जनसेवा ही उनका कर्तव्य हैं। क्षेत्रवासियों की मांग थी कि उक्त मार्ग का निर्माण किया जाए जिसका तुरंत संज्ञान लेते हुए मार्ग निर्माण कार्य को एमडीडीए के माध्यम से स्वीकृत कराया गया हैं। उन्होंने कहा की आने वाले दिनों में वे क्षेत्र में कई मार्ग निर्माण कार्यों का शुभारंभ करेंगे।  विधायक ने इस दौरान निर्माण एजेंसी एवं संबंधित ठेकेदार को सही गुणवत्ता के साथ मार्ग निर्माण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश सैनी, उमेश कश्यप, एसटी मोर्चा अध्यक्ष सतीश कुमार, पूर्व मंडल महामंत्री नरेश कुमार, बीर सिंह, संदीप चौधरी, मुकेश कश्यप, बृजेश प्रधान आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments