Sunday, October 4, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशीछह माह से वेतन नहीं मिलने से भी नाराज हैं साधन सहकारी...

छह माह से वेतन नहीं मिलने से भी नाराज हैं साधन सहकारी सचिव

उत्तरकाशी। साधन सहकारी समितियों के सचिव और कर्मचारियों ने नवगठित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (एम-पैक्स) का पंजीकरण निरस्त करने, मिनी बैंकों में जमा धनराशि और समितियों द्वारा वितरित ऋण की सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही शुरू नहीं की जाती है, तो पांच अक्तूबर से निबंधक कार्यालय देहरादून में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
साधन सहकारी समिति सचिव-कर्मचारी संघ लंबे समय से अपनी पांच सूत्री मांग उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के सभी पैक्स सचिवों और कर्मचारियों को सहकारिता संवर्ग में शामिल करने, सभी पैक्स कैडर सचिव एवं समिति कर्मचारियों को राज्य स्वास्थ्य योजना/गोल्डन कार्ड से जोड़ने, कैडर फंड, वेतन, नियुक्ति, वेतन विसंगति और अन्य लंबित मांगों पर शीघ्र शासनादेश जारी करने की मांग की।
एसडीएम को ज्ञापन देने वालों में ज्ञापन देने वालाें में माणिक लाल बिजल्वाण, मोहन सिंह नेगी, प्रवीण सिंह रावत शामिल थे। उधर थौलधार ब्लॉक के कंडीसौड़ में हुई बैठक में साधन सहकारी समिति के सचिवों ने छह माह से वेतन भुगतान नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। इस मौके पर गंगा प्रसाद सेमवाल, समीर चंद रमोला, वासुदेव कोठारी, काजोल रावत, सीमा नौटियाल और अनिल भट्ट आदि मौजूद थे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments