उत्तरकाशी। दीपावली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलालघाटी पुलिस चौकी पर किशनपुर और झंडीचौड़ के व्यापार संघ पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ बैठक कर बाजार की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर निर्देश दिए गए।बुधवार सुबह हुई बैठक में चौकी प्रभारी राजाराम डोभाल ने व्यापारियों को दुकानों में सीसीटीवी कैमरे सुचारु रखने और अग्निशमन यंत्र सहित आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों के बाहर अतिक्रमण नहीं करने और बाजार में यातायात व्यवस्था बनाए रखने को कहा। विशेष रूप से पटाखा विक्रेताओं को सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की गई। बैठक में किशनपुर व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील थपलियाल, शुभम कुमार, शैलेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

