विकासनगर। दिवाली से पहले बाजार में बाहरी फड़ कारोबारियों पर रोक और स्थानीय दुकानदारों को ही दुकानों के बाहर सामान लगाने की छूट देने का फैसला हुआ है। स्थानीय व्यापारियों को पटाखा लाइसेंस में प्राथमिकता, बसों के प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई और 65 दिन से अधूरे पहाड़ी गली के काम को पर्व से पहले पूरा कराने की मांग भी व्यापार मंडल ने उठाई है। श्री सनातन धर्म मंदिर में हुई बैठक में बाजार की व्यवस्थाओं और व्यापारियों से जुड़े इन मुद्दों पर कई अहम निर्णय लिए गए।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता और महामंत्री हरीश अरोड़ा ने बताया कि दीपावली से एक सप्ताह पहले अपनी या किराये की दुकान संचालित करने वाले व्यापारी निर्धारित स्थान पर दुकान के बाहर सामान लगा सकेंगे। व्यापार मंडल ने बाहरी फड़ कारोबारियों को स्थानीय दुकानों के सामने फड़ लगाने की अनुमति नहीं देने की बात कही। पटाखा लाइसेंस जल्द जारी कराने और स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर व्यापार मंडल प्रतिनिधि एसडीएम से मुलाकात करेंगे। जीएसटी विभाग के डीसी से भी मिलकर दीपावली तक चालान की कार्रवाई में राहत देने का अनुरोध किया जाएगा। इसके साथ ही देहरादून और सहारनपुर रूट पर चलने वाली बसों में प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल का मुद्दा बैठक में उठा। व्यापार मंडल संबंधित रूट अध्यक्षों और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई और यात्रियों की सुविधा के लिए उचित पिक-एंड-ड्रॉप स्थान निर्धारित कराने की मांग करेगा।इस दौरान हिमकर गुप्ता, नीरज ठाकुर, अमरजीत सिंह राजू, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
दीपावली से पहले बाजार में बाहरी फड़ पर रोक, स्थानीय दुकानदारों को मिलेगी जगह
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

