हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को लेकर विवाद सामने आया है। एनसीसी कैडेट को तिरंगा रैली निकालने से रोकने के आरोप में विद्यालय के शिक्षक मेघराज सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल ललित पंवार ने शिक्षक से 20 अगस्त तक लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकार के साथ एनसीसी महानिदेशालय, नई दिल्ली के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस-2026 के तहत विद्यालयों और संस्थानों में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। इसी क्रम में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स की ओर से तिरंगा रैली निकालने की तैयारी की जा रही थी। कमान अधिकारी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार विद्यालय से प्राप्त हस्ताक्षरयुक्त शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रैली के दौरान शिक्षक मेघराज सिंह ने एनसीसी बैनर के साथ ‘हर घर तिरंगा’ रैली निकालने से कैडेट्स को रोक दिया। शिकायत में कैडेट्स के साथ अनुचित व्यवहार और अभद्रता किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिक्षक के कथित व्यवहार को निंदनीय बताते हुए इसे अनुशासनहीनता से जोड़कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिक्षक को अपना लिखित जवाब आज 20 अगस्त तक संबंधित एनसीसी इकाई को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

