Wednesday, November 25, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारपतंजलि में जुटेंगे देश-दुनिया के शिक्षा बोर्डों के दिग्गज, 25 से अंतरराष्ट्रीय...

पतंजलि में जुटेंगे देश-दुनिया के शिक्षा बोर्डों के दिग्गज, 25 से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

हरिद्वार। शिक्षा के बदलते स्वरूप और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी चुनौतियों पर मंथन के लिए देश-दुनिया के शिक्षा बोर्डों के दिग्गज हरिद्वार में जुटेंगे। पतंजलि योगपीठ स्थित पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट में 25 से 27 नवंबर तक काउंसिल ऑफ बोर्ड्स ऑफ स्कूल एजुकेशन इन इंडिया (कॉब्से) का तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। भारतीय शिक्षा बोर्ड की मेजबानी में पहली बार हरिद्वार में हो रहे इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षा बोर्डों के अध्यक्ष, सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नेपाल, भूटान और मॉरीशस समेत कई देशों के शिक्षाविद् हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का मुख्य विषय ‘छात्रों में सामाजिक-भावनात्मक विकास एवं कल्याण की चुनौतियां’ रखा गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विद्यार्थियों के मानसिक और सामाजिक विकास, भावनात्मक स्वास्थ्य तथा शिक्षा व्यवस्था के सामने उभर रही नई चुनौतियों पर चर्चा होगी। सम्मेलन का उद्घाटन योगगुरु स्वामी रामदेव, पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत करेंगे। इस दौरान कॉब्से के अध्यक्ष डॉ. जी. इम्मानुएल और भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी चेयरमैन डॉ. एनपी सिंह भी मौजूद रहेंगे। भारतीय शिक्षा बोर्ड की निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. वंदना पांडेय ने बताया कि सम्मेलन को लेकर देश-विदेश के शिक्षा बोर्डों के प्रतिनिधियों में उत्साह है। यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments